फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नवीन चौक से श्यामनाथ मंदिर तक संवरेगी सड़क

Sun, 03 May 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नवीन चौक से श्यामनाथ मंदिर तक जाने वाले मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा। यह कार्य लोक निर्माण विभाग कराएगा। इस कार्य पर 64 लाख रुपये अनुमानित खर्च आएगा। विभाग ने निर्माण कार्य की शुरुआत करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नवीन चौक से कैप्टन मनोज पांडे चौराहा होते हुए श्यामनाथ मंदिर तक जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त है। मार्ग संकरा हो गया है। कई स्थानों पर अतिक्रमण है। लोगों ने दुकान और मकान बना लिए हैं। इससे आए दिन जाम लगता है। छात्र समय से विद्यालय नहीं पहुंचते हैं। हरदोई और नैमिषारण्य से गोला गोकर्णनाथ को जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बाबा श्यामनाथ मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें होती हैं। श्यामनाथ रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। इसके शुरू होने से भारी वाहनों का आवागमन बढ़ेगा। तब जाम की अधिक समस्या होगी। इस सड़क के दुरुस्तीकरण और चौड़ीकरण की मांग काफी समय से हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें