फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हुआ बरेठी में परिक्रमार्थियों ने जमाया डेरा

विज्ञापन
नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ में सांस्कृतिक प्रस्तुती देती बाल लोक नृत्यांगना। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। 84 कोसी परिक्रमा का रामादल मंगलवार को राम नाम के जयकारे के साथ अपने 10वें पड़ाव कोल्हुआ बरेठी पहुंच गया। इससे पहले नैमिषारण्य में प्रभु नैमिष नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चक्रतीर्थ पर महा अष्टकोणीय आरती हुई। इसमें लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लेकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

प्रभु नैमिष नाथ देवी भूदेवी और श्रीदेवी के साथ अपने वाहन गरुड़ की अगुवानी में ढोल नगाड़ों व लाखों भक्तों के जयघोष के मध्य 104वीं भव्य शोभा के माध्यम से नैमिष तीर्थ भ्रमण पर निकले। सैकड़ों कंधों पर सवार नैमिष नाथ भगवान की परंपरागत पालकी यात्रा पूरे नगर से होती हुई चक्रतीर्थ पर पहुंची।
तीर्थ प्रांगण पर लाखों भक्तों तीर्थ पुरोहितों और परिक्रमार्थियों ने जयकारों व फूलों की बारिश के बीच अपने श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। तीर्थ परिसर पर सनातन ऋषि सत्संग महाआरती सेवा समिति के तत्वावधान में चक्रतीर्थ पुजारी राजनारायण पांडेय व नैमिष आचार्य रमेश चंद्र शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य मुख्य अतिथि रामकृष्ण भार्गव विधायक मिश्रिख, ब्लॉक प्रमुख पिसावां रामकिंकर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य मुनीन्द्र अवस्थी, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गुप्ता द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य प्रभु श्री नैमिषनाथ व श्रीदेवी सहित भूदेवी की आरती का पूजन किया गया।
विज्ञापन

इस पारंपरिक यात्रा का स्वागत मार्ग में कई स्थानों पर किया गया। शोभायात्रा रामानुजकोट मंदिर से प्रारंभ होकर कालीपीठ चौक, मां ललिता देवी मंदिर, महाकाली मनसा देवी मंदिर होते हुए चक्रतीर्थ पर स्वागत सम्मान के बाद पुन: रामानुजकोट पहुंचती है। मुख्य अतिथि विधायक रामकृष्ण भार्गव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित संत परिक्रमा समिति अध्यक्ष महंत भरतदास, जगदाचार्य स्वामी देवेन्द्रानंद सरस्वती, स्वामी हरिहरानंद, श्री 1008 इंदिरा रमन, ललिता देवी मंदिर प्रधान पुजारी जगदंबा प्रसाद शास्त्री, रामानुज कुमारी माता, विद्यानंद भैयाजी बालाजी मंदिर, कथाव्यास शैलेंद्र शास्त्री, महंत संतोष दास खाकी आदि संतों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
चक्रतीर्थ की अष्टकोणीय आरती आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। परिक्रमा बुधवार की भोर अपने अंतिम पड़ाव मिश्रिख के लिए प्रस्थान करेंगी। इसके बाद पांच दिन तक मिश्रिख में पंच कोसीय परिक्रमा होगी।
पर्णिका की प्रस्तुति मन मोहा
बाल लोक नृत्यांगना पर्णिका द्वारा लोकप्रिय भजन श्रीराम चन्द्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणं पर शास्त्रीय विधा में प्रस्तुति ने सभी श्रद्धालुओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बाल नृत्यांगना ने नृत्य की सुंदर भाव भंगिमाओं द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किया। आयोजन समिति द्वारा पर्णिका को नकद पुरस्कार स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया ।
भंडारे में बांटा गया प्रसाद
ओम फाउंडेशन सीतापुर चेयरमैन आशीष कुमार गुप्ता द्वारा चित्रकूट धाम में परिक्रमार्थियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें साधु संत व परिक्रमा करने वालों को फलाहार भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया। आशीष गुप्ता ने बताया कि प्रति वर्ष सभी पड़ाव पर भंडारा किया जाता है। पंचकोसी परिक्रमा मिश्रिख में भी भव्य भंडारा चार दिवस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें