फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। नशे में धुत हाईटेंशन लाइन दुरुस्त करते समय मंगलवार को करंट से एक युवक की मौत हो गई। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। लेखपाल ने भी गांव पहुंच कर जांच की है। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के राम आसरे पुरवा मजरा अटौरा निवासी प्रदीप (23) मंगलवार को पड़ोसी गांव मर्रापुरवा निवासी एक युवक अपने घर बिजली के तार को जोड़ने के लिए बुला ले गया था।
प्रदीप हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। उसी समय बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई। जिससे उसे करंट लग गया। वह बुरी तरह झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया। लोगों ने बताया कि वह सुबह से ही नशे में था। परिजन उसे आननफानन में लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे। इसी बीच उसकी रास्ते में मौत हो गई। जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदीप का विभाग से कोई संबंध नही है। उसकी करंट से मौत की जानकारी मिली है। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें