फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएम की मौजूदगी में मरीज को गोद में लेकर पहुंचे परिजन

Sat, 14 Feb 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
तीमारदार की गोद में मरीज।
विज्ञापन
गोंदलामऊ। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने शनिवार को सीएचसी गोंदलामऊ का निरीक्षण किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनका भुगतान लंबित है। गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली धनराशि भी नहीं मिली है। डीएम ने लंबित भुगतान पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र भुगतान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भुगतान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिस समय जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर अस्पताल की जांच कर रहे थे, इसी दौरान रामनगर निवासी परिजन मरीज रूपेश को लेकर वहां पहुंचे। स्ट्रेचर उपलब्ध न होने के कारण परिजनों ने मरीज को गोदी में उठा रखा था। परिजनों ने बताया कि रूपेश को तेज बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें