लहरपुर। जेल से छूटकर आने के बाद दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़ित महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी पर महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला ने बेनीसरांय निवासी कैलाश पर करीब एक वर्ष पूर्व दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। कैलाश जेल में बंद था। वह हाल ही में जेेल से छूटकर आया था। पीड़िता के अनुसार 24 जुलाई की रात कैलाश अपने साथी पैकरमा, कौशल व तीन अज्ञात संग घर में घुस आया।
सभी ने घर में तोड़फोड़ कर हमला कर दिया। छोटे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और सुलह का दबाव बनाया। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।