फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीडीओ को कंट्रोल रूम में मिलीं खामियां

Thu, 31 Jul 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
निरीक्षण करतीं सीडीओ।
विज्ञापन
सीतापुर। सीडीओ प्रणता ऐश्वर्य ने बृहस्पतिवार को विकास भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथम तल पर गोशालाओं के लिए स्थापित कंट्रोल रूम को देखा। वहां धुंधली फीड पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीवीओ एमपी सिंह को तत्काल मौके पर जाकर इसे सही कराने के निर्देश दिए। पूरे भवन में साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विकास भवन के कुछ दफ्तरों में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब मिलने पर इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
दफ्तरों में पुराने दस्तावेजों की फीडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुबह 10 से 12 बजे तक जन मिलन अवश्य करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय परियोजना निदेशक अनिल कुमार चौधरी, डीडीओ संतोष नारायण गुप्ता, वैयक्तिक सहायक वंश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें