फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बंदियों ने सीखा सूखे फूलों से धूपबत्ती बनाना, जनपद न्यायाधीश ने सराहा

Sat, 15 Feb 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जिला कारागार में कार्यक्रम में पहुंचे जिला जज।
विज्ञापन
सीतापुर। जिला कारागार में शुक्रवार को बंदियों ने सूखे फूलों से अगरबत्ती बनाने का तरीका सीखा। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने बंदियों का उत्साहवर्धन किया। यह प्रशिक्षण सीमैप लखनऊ व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने प्रशिक्षण के बाद जिला कारागार का निरीक्षण भी किया। उन्होंने महिला बैरक, किशोर बैरक व अन्य बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से संवाद कर उनकी परेशानियों को भी पूछा। हालांकि इस दौरान किसी भी बंदी ने निःशुल्क विधिक सेवा दिये जाने का आग्रह नहीं किया। उन्होंने जिला कारागार में स्थित अस्पताल व पाकशाला का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद उन्होंने जिला कारागार की लीगल एड क्लीनिक को भी देखा। इस अवसर पर अपर जिला जज ज्ञान प्रकाश तृतीय, अपर जिला जज प्रथम भगीरथ वर्मा, अपर जिला जज नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें