फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के कार्यकाल में वापस लौटा देश का गौरव अचिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा जिला कार्यालय में उनके चित्र पर तिलक लगाकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी। इस बीच हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि मजबूत इच्छा से शक्ति समृद्धशाली भारत की कल्पना को साकार करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश ही नहीं पूरा विश्व गर्व कर रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि गरीबी को करीब से देखने वाले प्रधानमंत्री ने गरीबों, पीड़ितों व कमजोर वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त भारत का सपना आज साकार हुआ है। कहा कि मोदी के कार्यकाल में देश का खोया गौरव वापस लौटा है। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर उन्होंने सभी को बधाई दी। संजय मिश्रा, रोहित सिंह, राजेश शुक्ल, इंदू सिंह चौहान, जया सिंह व अनूप विश्वकर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विश्राम राठौर, जितेंद्र मेहरोत्रा, सुनयना जैन, स्वेता जैन व शुभम आदि मौजूद रहे।
बिसवां में विधायक महेंद्र यादव ने सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किए। मिश्रिख के डाक बंगला में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीरज वर्मा के नेतृत्व में केक काटा गया। इसके बाद सेवा सप्ताह के तहत झाडू लगाया गया। लहरपुर में विधायक सुनील वर्मा ने अपने आवास पर 24 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, बैशाखी, छड़ी व चश्मा वितरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटी गई। रेउसा में क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी के आवास पर मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा तथा हनुमान मंदिर, पॉवर हाउस में कंचन व संदीप बाजपेई आदि ने पूजा-आरती कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

कल्ली चौराहा पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पीएम के चित्र पर तिलक लगाकर मिठाई बांटी गई। सेउता में मंडल संयोजक आईटी सेल नटनागर यादव की अगुवाई में केक काटकर पीएम का जन्मदिन मनाया गया।
शहर के अंबेडकर नगर स्थित दिव्यांग विद्यालय में सेवा सप्ताह के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा 70 से अधिक दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया किया गया। इस मौके पर बीएसए अजीत कुमार भी मौजूद रहे। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के संयोजक राजेश शुक्ल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की सेवा करने से आत्मीय सुख मिला है।
यहां दिव्यांग बच्चों को ब्राइल किट, हियरिंग ऐड, व्हील चेयर, ट्राय साइकिल व एमआर किट आदि वितरित की गई। उधर, महिला मोर्चा की जिला संयोजक कंचन पांडेय के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों में गरीब बस्तियों व अस्पताल पहुंचकर रोगियों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर नीरज वर्मा, इंदू सिंह चौहान, शालिनी गुप्ता, शशि प्रभा व प्रीति वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें