फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के औचक मुआयने में 33 अफसर कर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम ने गुरुवार सुबह विकास भवन का आकस्मिक मुआयना किया। सभी तलों पर स्थित कार्यालयों को देखा। 12 विभागों के दो अफसरों समेत 33 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। भवन में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब तलब करने व चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। भविष्य में अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा। विकास भवन को साफ-सुथरा रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने गुरुवार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर विकास भवन स्थित विभिन्न दफ्तरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां संचालित सभी विभागों के कामकाज देखे। इस दौरान पशुपालन विभाग के दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह परियोजना अधिकारी नेडा राधेश्याम सहित यहां के दो अन्य कर्मचारी दफ्तर नहीं आए थे। पीओ डूडा दफ्तर के तीन, एक्सईएन आरईएस ईसम सिंह सहित उनके कार्यालय के दो पत्रवाहक अनुपस्थित मिले।
एक्सईएन ने फोन पर सूचित किया कि शाहजहांपुर का अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण वहां गए हैं। पंचायत राज विभाग के चार कर्मचारी, अल्पसंख्यक विभाग के चार, सहकारिता, डीआरडीए, भूमि संरक्षण अधिकारी महोली, भूमि संरक्षण अधिकारी सीतापुर के दो-दो, समाज कल्याण के चार एवं जिला युवा कल्याण विभाग का एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस संबंध में सीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि संबंधित अफसरों को अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने स्तर से संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही भविष्य में यदि अनुपस्थित पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। निर्गत चेतावनी की प्रति संबंधित अफसरों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
डीएम ने औचक मुआयने में सहकारिता विभाग की एक एडीओ 10 सितंबर से अनुपस्थित पाई गईं। इसी तरह एक सिविल इंजीनियर भी पांच सितंबर से अनुपस्थित है। इसकी वजह स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें