डीएम अमृत त्रिपाठी व एसपी सौमित्र यादव ने शनिवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना की तैयारियों की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी, इसलिए अफसर सभी कार्यों को तय समय पर पूरा करें।
मुआयने में उन्होंने मतगणना की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कमियों को दूर करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि काउंटिंग स्थल पर आउटडोर बैरियर मंदिर के पास बनाया जाएगा।
यहां पर प्रशासन व पुलिस के अफसर मतगणना स्थल पर जाने वालों की जांच करेंगे। डीएम ने बताया कि मीडिया कर्मियों को काउंटिंग हाल तक ले जाने के लिए विधानसभावार अफसर तैनात किए जाएंगे। यह अफसर छोटे-छोटे ग्रुप में मीडिया पर्सन को काउंटिंग का जायजा कराएंगे।