फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने शिक्षकों व कोटेदारो से की पूछताछ

Fri, 03 Mar 2017 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीबीआई
विज्ञापन
जनपद में हुए अनाज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई शुक्रवार को रेउसा बीआरसी पहुंची। यहां पर स्कूलों में खर्च हुए खाद्यान्न की जानकारी शिक्षक व कोटेदार से लेते हुए उनके बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन


मालूम हो कि जनपद में 2004 में अनाज घोटाला हुआ था। इस घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। अब तक सीबीआई कई बार पूर्ति विभाग व कोटेदारों से पूछताछ कर चुकी है। अब जांच की जद में बेसिक शिक्षा विभाग आ गया है।

कारण यह है कि परिषदीय स्कूलों में चल रही मध्यान्ह भोजन योजना के तहत अनाज केंद्र सरकार की तरफ से मिलता है। इसका वितरण कोटेदारों के माध्यम से होता है। कोटेदारों से पूछताछ के बाद सीबीआई ने रेउसा, मिश्रिख व बिसवां विकास खंड के स्कूलों को दिए गए अनाज की जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


यह जानकारी वित्तीय वर्ष 2004-05 व 2005-06 की है। रेउसा बीईओ उपेंद्र नाथ त्रिपाठी ने इसकी जानकारी सीबीआई को मुहैया करा दी थी। इस जानकारी का स्थलीय सत्यापन करने के लिए शुक्रवार को सीबीआई रेउसा बीआरसी पहुंची।

यहां पर शिक्षकों व कोटेदार से खर्च हुए अनाज की जानकारी ली। साथ ही दी गई जानकारी का स्थलीय सत्यापन किया। बीईओ उपेंद्र नाथ त्रिपाठी का कहना है सीबीआई को मांगी गई सभी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें