सीतापुर। बिसवां नगर पालिका क्षेत्र में शीतला देवी मंदिर के करीब स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस काम पर 38.61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पालिका ने इस कार्य का प्रस्ताव शासन भेजा था।
शासन की ओर से बजट स्वीकृत कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था अब इस तालाब की सूरत संवारेगी। तालाब के चारों ओर बैठने के लिए बेंच बनेंगी। छायादार व फूल वाले पौधे लगाए जाएंगे। तालाब में सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा। -संवाद