फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टरका रही थी पुलिस, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Wed, 29 Oct 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर। क्षेत्र के गोरखापुर मुडीला गांव के मजरा सुमेरडीह निवासी अंकित के साथ दो माह पूर्व मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित द्वारा तहरीर दिए जाने पर भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। दो माह तक पुलिस ने जब कोई सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर इस घटना में शामिल नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुमेरडीह निवासी अंकित (28) ने बताया कि 1 सितंबर को गांव के ही सर्वेश, लाल बहादुर, छोटेलाल, अनुज, रेखा, रामावती, शिल्पी, मनीषा व ननकी ने बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद उन पर लाठी डंडों से हमला किया था। आरोप है कि विपक्षियों ने पीड़ित के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के बाद उन्हें व उसके पिता परसराम, पत्नी रुची देवी व भाई आशीष कुमार पीटा। सभी को गंभीर चोटें आईं। इस दौरान आरोपी सर्वेश की पत्नी रेखा ने उनकी पत्नी के कान के सोने के कुंडल भी नोंच लिए। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बचाया।
तहरीर देने जब वह पुलिस के पास गए तो न तो उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही मेडिकल करवाया गया। इसके बाद उन्होंने जूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सभी नौ आरोपियों के खिलाफ अब पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें