फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अधर में लटकी समितियों में जन औषधि केंद्र खोलने की योजना

Mon, 10 Nov 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सहकारी समितियों में जन औषधि केंद्र खोने जाने की योजना अधर में है। 2023 से इसकी कवायद चल रही है। इसके पीछे मंशा थी कि किसानों को स्थानीय स्तर पर ही सस्ती दवाएं मिल सकें। यह योजना अमली जामा नहीं पहन पा रही है। अभी तक समितियों में एक भी जन औषधि केंद्र नहीं खुल सके हैं।
विज्ञापन

किसानों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र खोले जाने थे। इसके लिए 12 सहकारी समितियों को 2023 में चिह्नित किया गया था। इन्हीं समितियों में जन औषधि केंद्र खोले जाने थे। पंजीकरण के लिए नौ समितियों ने ऑनलाइन आवेदन किए। इसमें से छह समितियां लाइसेंस के मानकों पर खरी पाई गईं। इन समितियों को लाइसेंस बनवाने के लिए हरी झंडी दे दी गई।
ड्रग लाइसेंस मिलने के बाद ही संबंधित समिति जन औषधि केंद्र खोल सकती हैं। एक समिति ने निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन किया। दो समितियां तय फीस नहीं जमा कर सकीं। जबकि अन्य दो समितियों का ब्योरा जांच में मिलान नहीं हो सका। इसीलिए किसी भी समिति का ड्रग लाइसेंस नहीं बन सका है।
विज्ञापन

जिन उद्देश्यों के लिए जन औषधि केंद्र खोले जाने थे, वह पूरे नहीं हो रहे हैं। विभाग की लापरवाही से जन औषधि केंद्रों का संचालन नहीं हो रहा है। सहायक जिला निबंधक सहकारिता नवीन चंद्र शुक्ला ने बताया कि समस्या का समाधान कराकर जन औषधि केंद्र शीघ्र संचालित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें