कमलापुर। गोन नदी पुल के पास बृहस्पतिवार को सीतापुर से लखनऊ जा रही पिकअप सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। गनीमत रही कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। चालक को मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बाराबंकी के शंकरपुर निवासी चालक संदीप कुमार (33) बिजली उपकरण लाने व ले जाने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार भोर वह पिकअप लेकर लखनऊ जा रहे थे।
गाड़ी चलाते समय नींद आने पर पिकअप तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। पिकअप अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरकर पलट गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोटें नहीं आई थीं।