फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीडीओ के निरीक्षण में 27 गोवंश मिले कम

Thu, 16 Oct 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। सकरन विकास खंड की पांच ग्राम पंचायतों का सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने स्थलीय निरीक्षण कर वहां के विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। गोशाला के निरीक्षण में सीडीओ को पोर्टल पर ऑनलाइन अंकित किए गए गोवंशों में से 27 गोवंश कम मिले।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सेमराखुर्द में मिशन शक्ति कार्यक्रम के आयोजन के बाद सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने ग्राम पंचायत लश्करपुर के मजरा शरीखपुर में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां सब कुछ मानक के अनुरूप पाया गया। उसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत बगहाढाक की गोशाला, मदनापुर गढ़ी के अमृत सरोवर, शाहपुर के आंगनबाड़ी केंद्र और कलिमापुर की गोशाला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलिमापुर की गोशाला में पोर्टल पर ऑनलाइन 113 गोवंश अंकित किए गए थे। इस संख्या पर शक होने पर सीडीओ ने गोशाला में मौजूद गोवंशों की गणना कराई, तो वहां 86 गोवंश ही थे। निरीक्षण में 27 गोवंश कम मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकास खंड में ग्राम पंचायत बसैहिया कोठार व बोहरा में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं। जल्द ही इन ग्राम पंचायतों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी श्रीश कुमार गुप्ता, पंचायत सचिव, टीए, रोजगार सेवक व प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें