फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गंदी चादर देख मरीज ने भर्ती होने से किया इन्कार

Mon, 27 May 2024 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा(सीतापुर)। सीएचसी तंबौर में बेड पर पड़ी गंदी चादर देखकर एक महिला मरीज ने भर्ती होने से ही इंकार कर दिया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। तंबौर सीएचसी में सोमवार को बेड पर पड़ी चादरों पर खून के धब्बे पड़े हुए थे।
विज्ञापन

गंदगी देखकर महिलाएं उल्टियां करने लगी। संहिजर की शांति देवी को अचानक बुखार आ गया। वह भर्ती होने पहुंचीं तो गंदी चादर देखकर बेड पर लेटने से इंकार कर दिया।
उन्होंने डॉक्टर जय वर्मा से कहा कि बेड पर चादर क्या बदली नहीं जाती है तो डाक्टर साहब ने कहा कि सभी चादर सफाई के लिए भेजी गईं हैं। अस्पताल में चादर कम हैं। सीएचसी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चादर की कमी नहीं है। इस मामले की शिकायत डीएम से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें