फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, हालत बिगड़ी

Mon, 27 May 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया/कुंवरगड्डी। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बालिका के साथ गांव के तीन नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर उसने आपबीती बताई। कुछ देर बाद पीड़िता की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया। पुलिस ने मां की तहरीर पर तीन नाबालिग आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव की निवासी 11 वर्षीय बालिका रविवार को गांव के आगे एक ईंट-भट्ठे के पास बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान गांव के तीन नाबालिग वहां पहुंच गए। इन लोगों ने बालिका को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
बालिका ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। तबियत बिगड़ने पर बालिका को गंभीर हालत में सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिधौली आलोक ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली थी। मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें