फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जांच में वैध मिले सभी प्रत्याशियों के पर्चे

Wed, 04 Dec 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पालिका परिषद, महमूदाबाद के वार्ड संख्या 16 व पैंतेपुर के वार्ड संख्या 7 बरातीपुर से सभासद पद के लिए किए गए सभी नामांकन बुधवार को जांच में वैध पाए गए। उपचुनाव में मतदान 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतों की गणना 19 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद महमूदाबाद नगर पालिका के वार्ड महमूदाबाद खास के लिए मो. तारिक, अय्यूब अहमद, मो आफ़ताब, मो शरीफ सभासद पद के लिए उम्मीदवार हैं। वहीं नगर पंचायत पैतेपुर के वार्ड बरातीपुर से सरदार आलम, फखरुद्दीन, मो अतीक, मो दानिश, महबूब आलम, मो उमेर, जियाउल रहमान, मो आदिल उम्मीदवार हैं।

6 दिसंबर को नामांकन वापसी का मौका
निर्वाचन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि छह दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी।का मौका दिया जाएगा। दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें