फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 खाद्य पदार्थों के भरे नमूने

Thu, 03 Aug 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को शहर व लहरपुर इलाके में अभियान चलाकर 10 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि टीम ने सबसे पहले खैराबाद चुंगी चौकी के निकट जायसवाल स्वीट्स पर छापा मारा।
विज्ञापन


यहां पर मिलावट की आशंका को देखते हुए मावा, बेसन लड्डू व पापड़ी का नमूना भरा। इसके बाद शहर के क्लासिक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां से काजू बर्फी का नमूना लिया। चंद्रा ब्रेकरी से बिस्कुट का नमूना भरा। इसी प्रकार लहरपुर में एक टीम ने लालपुर बाजार के रफीक के यहां से रिफाइंड ऑयल का नमूना लिया। यही के अनुराग पांडेय के यहां से रिफाइंड पॉम ऑयल में मिलावट की आशंका देखते हुए सैपलिंग की।

लहरपुर शहर बाजार में पीर अली, मोहम्मद असलम व सुजाउद्दीन के यहां से मिल्क स्वीट के तीन नमूने भरे। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी सुरेश मिश्र ने त्योहार के मद्देनजर यह छापेमारी की गई। इसी प्रकार रोजाना पूरे जनपद में अभियान चलाया जाएगा। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें