वसंत पंचमी के मौके पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का स्कूल-कॉलेजों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया गया। महर्षि विद्या मंदिर में वसंत पंचमी पर प्रधानाचार्या शिक्षा दीक्षित ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया।
तत्पश्चात बच्चों ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किए। प्रशासनिक अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने वसंत पंचमी पर प्रकाश डाला। सरस्वती शिशु मंदिर सुदामापुरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही ने वसंत पंचमी के महत्व को बताया।
संगीत शिक्षा समिति द्वारा वसंत पंचमी पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सक्षम संघ के प्रांत उपाध्यक्ष चंद्रसेन सिंह ने की। मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के अवकाश प्राप्त महाप्रबंधक रहे। शैलवी, सुर्यांश, अमिता शुक्ला आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महमूदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सीता इंटर कॉलेज, संजू प्रजापति इंटर कॉलेज सेमरी, पं. संतोषी लाल इंटर कॉलेज चांदपुर, महेंद्र कुमार शास्त्री इंटर कॉलेज, रामपुर मथुरा, बाबा बालक राम इंटर कॉलेज गोंडा-देवरिया, प्रकाश इंटर कॉलेज बन्नी, सरदार सिंह कांवेंट इंटर कॉलेज आदि स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया।