फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली मार्ग पर शराब ठेके के पास रविवार सुबह एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने सरेराह धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर काट डाला।
विज्ञापन

हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात देख आसपास मौजूद लोग भागकर अपने घरों में दुबक गए, जबकि हत्यारे घटना को अंजाम देकर भाग गए।
वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ने महमूदाबाद कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुकईपुर गांव निवासी रमेश रावत (40) पुत्र मैकूलाल रविवार सुबह करीब सात बजे घर से निकला था।
सिधौली मार्ग पर शराब ठेके के पास कुछ लोगों ने सरेराह धारदार से हमला कर रमेश की हत्या कर दी। वारदात अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग निकले।
सूचना पाकर एएसपी महेंद्र सिंह चौहान, सीओ उदय प्रताप सिंह, कोतवाल अरुण द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रमेश की पत्नी रानी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति की तीन वर्ष से गांव के ही विशेश्वर पुत्र छेद्दू के परिवार से रंजिश चल रही थी।
इसी के चलते शनिवार को भी झगड़ा हुआ था। रानी ने बताया कि इससे पूर्व होली पर घर आए ननद के बेटे संदीप को भी विपक्षियों ने पीटा था।
रानी का कहना है कि शनिवार को हुए विवाद के बाद रविवार सुबह सात बजे लल्लू पुत्र छेद्दू उसके पति रमेश को अपने साथ बुला ले गया था।
जाते समय रमेश ने पत्नी से 100 रुपए लेकर कहा था कि सब्जी लेकर आऊंगा। रानी का कहना है कि करीब सवा नौ बजे सूचना मिली कि सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर चीनी मिल मोड़ के निकट स्थित शराब ठेके के पास रमेश की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

उसने बताया कि पति को शराब पिलाकर विशेश्वर, सुंदर व लल्लू पुत्रगण छेद्दू, शेरू पुत्र विशेश्वर, सतीश व सोनू पुत्रगण लल्लू, छेद्दू पुत्र बदलू आदि ने योजनाबद्ध तरीके से पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हत्या की है।
सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एक हत्यारोपी को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रमेश अपने भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी रानी देवी के अलावा चार पुत्र बजरंगी, सत्यवान, नरेंद्र, लखपति हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि रमेश शराब का आदी था और कई वर्षों से वह सुबह सोकर उठते ही शराब पीने ठेके पर चला जाता था।
उसे मुसल्लेपुर कुंवरगड्डी कोतवाली सिधौली स्थित ससुराल से कृषि योग्य भूमि मिली थी। गांव में भी रमेश के हिस्से में चार बीघे जमीन है। घटना से रमेश के परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
रमेश रावत की धारदार हथियार से हुई नृशंस हत्या के पीछे गांव की ही एक लड़की से हुई छेड़छाड़ का मामला भी चर्चा में है।
गांव के लोगों का कहना है कि शायद इसी बात को लेकर हमलावरों ने बड़ी बेरहमी से रमेश को काटा डाला। घटना से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें