फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से अंधेरे में रौसीपुर गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लहरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रंगवा के मजरा रौसीपुर में एक माह पहले फुंका ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला गया है। इससे गांव के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

घरेलू कामकाज से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते जून माह में ट्रांसफार्मर फुंकने पर विद्युत उपकेंद्र में लिखित शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 1912 पर भी ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत की गई थी मगर अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे गांव में अंधेरा पसरा है।
ग्रामीण अवधेश, संतोष, विजय, बहोरी, राम लोटन, हरीराम, दीपू, कालिका प्रसाद आदि ने प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
इस बाबत एसडीओ प्रहलाद कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें