फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान राष्ट्रभक्त व समाजसेवी थे दानवीर भामाशाह : सुरेश राही

Mon, 29 Jun 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सोनू पटेल को सर्वोच्च जीएसटी फाइल करने के लिए भामाशाह सम्मान से सम्मानित
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को दानवीर भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यमंत्री व जीएसटी अधिकारियों ने जीएसटी के सबसे बड़े करदाता फिंटेक्स इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की एमडी सोनू पटेल को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि दानवीर भामाशाह केवल एक सफल व्यापारी ही नहीं, बल्कि महान राष्ट्रभक्त एवं समाजसेवी थे। उन्होंने संकट की घड़ी में महाराणा प्रताप का सहयोग कर देशभक्ति और त्याग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष संगोष्ठी में जीएसटी के अधिकारियों ने व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित नवीनतम प्रावधानों, कर प्रणाली की सरल प्रक्रियाओं, ऑनलाइन सुविधाओं और समय पर कर जमा करने के लाभों की जानकारी दी। अधिकारियों ने व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए नियमों का पालन करने और ईमानदारी से कर भुगतान करने का आह्वान किया। इस दौरान जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 रमेश चंद्र दुबे, जीएसटी कार्यपालक वीपी सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
जीएसटी की विसंगतियों का हो समाधान
सीतापुर। दानवीर भामाशाह की जयंती पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें जीएसटी में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई। ज्ञापन में व्यापारियों की सुविधा के लिए सभी प्रकार के जीएसटी फाॅर्म व रिटर्न को मातृ भाषा हिंदी में उपलब्ध कराने, विक्रेता द्वारा रिटर्न समय से न दाखिल करने पर क्रेता व्यापारी को आईटीसी क्लेम न मिल पाने, जीएसटी पोर्टल क्रैश होने या धीमा चलने के कारण व्यापारी पर कोई अर्थदंड व ब्याज न लगाने की मांग की है। संजय मिश्र ने कहा कि सचल दल द्वारा बिल में कमी पाए जाने पर माल को वाहन सहित रोकने से व्यापारी को अतिरिक्त भाड़ा चुकाना पड़ता है। कारागार राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री तक समस्याओं को पहुंचाकर समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन की एक प्रति जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक को भी दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें