फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बोलेरो ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 29 Jun 2026 11:35 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बोलेरो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, बोलेरो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद पलटी बोलेरो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में सोमवार सुबह एक बोलेरो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


हादसा लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बिसवां मार्ग स्थित सूरजकुंड मंदिर के निकट हुआ। हादसे में क्षेत्र के ही अहिरन पुरवा निवासी अंकुर पुत्र मायाराम (24) और काशीराम पुत्र राम दुलारे (36) की मौत हुई है। बताया गया कि ये दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। 

वहीं, बाइक को टक्कर मारने के बाद बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। इससे सुखमन पुत्र बलजीत (21) निवासी थानगांव और गुरसिमरन पुत्र अवतार सिंह (17) निवासी बच्चे पुरवा सांडा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें