फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बादलों की आवाजाही से लुढ़केगा पारा, बढ़ेगी ठंड

Sun, 26 Oct 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। हवाओं के रुख बदलने से सुबह और शाम सिहरन महसूस होने लगी है। धूप भी कमजोर हो गई है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिनों में बादल छाने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह-शाम सिहरन महसूस की गई। दिन में धूप निकली पर पहले की तरह तेजी का अहसास नहीं हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिनों में कई इलाकों में बादलों की आवाजाही के आसार जताए हैं। इस वजह से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें