सीतापुर। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। इस परीक्षा में 3,771 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डायट प्राचार्य महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम व दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहर में चार, कमलापुर व महोली में एक-एक केंद्र बना है।
तीन दिवसीय परीक्षा में 3,771 विद्यार्थी शामिल होंगे। रोजाना दो पालियों में परीक्षा करवाई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच होगी। दूसरी पाली शाम तीन से छह बजे के बीच आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों की गेट पर तलाशी लेकर उनको अंदर प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थी कोई भी नकल सामग्री अंदर नहीं ले जा सकेंगे।