फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेज 2 घराें में पानी पहुंचाने का मिशन अधूरा

Wed, 11 Feb 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। लोगों की सहूलियत के लिए जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई हर घर जल योजना मुसीबतों के मकड़जाल में फंस गई है। कहीं ढाई तो किसी गांव में दो साल से पानी की टंकी का निर्माण अटका है। स्वच्छ जल मिलना तो दूर पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए रास्तों पर आवागमन दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में हर घर जल योजना अधर में है। बंद कमरों में बैठकर इस योजना को कागजों में दौड़ाने वाले अफसरों ने मौके तक जाना भी जरूरी नहीं समझा।ठेकेदार के भरोसे मिशन रास्ते से भटक गया है।
योजना के काम के नाम पर गांवों के प्रमुख रास्तों को खोद डाला गया है। पाइप लाइन बिछी या नहीं, न यह देखने वाला कोई है और न ही खोदे गए रास्तों की मरम्मत का सवाल उठाने वाला। इस योजना ने हर दूसरे गांव की तस्वीर बिगाड़ दी है। पाइप लाइन से पानी मिलना फिलहाल सपना ही बना हुआ है।
विज्ञापन




सुविधा कम, परेशानी ज्यादा

गोंदलामऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत करखिला में दो साल पूर्व ओवरहेड टैंक का निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का शुरू हुआ था, जो अभी तक अधूरा है। इस गांव के विशुन दत्त व हिंद कुमार ने बताया कि रास्ते खोदकर फिर दुरुस्त नहीं कराया गया। रमेश, सुनील, राकेश, राम औतार ने बताया कि पानी मिला नहीं क्षतिग्रस्त रास्तों पर चलना भी मुश्किल हो गया है। इस योजना से सुविधा कम परेशानी ज्यादा मिल रही है।


पानी मिलने का खत्म नहीं हुआ इंतजार
चौपरिया गांव में 4.38 करोड़ रुपये से 2023 में पानी की टंकी का निर्माण व पाइप लाइन बिछाए जाने का काम शुरू किया गया था। यहां के मृत्युजंय तिवारी व मनोज शुक्ला ने बताया कि अब तक यह काम अधर में अटका है। टंकी बन नहीं सकी है और पाइप लाइन भी आधी-अधूरी डाली गई है। जानकी प्रसाद, राहुल व शिव कनौजिया ने बताया पानी मिलने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है।



युद्ध स्तर पर चल रहा काम
जल शक्ति मंत्री के आदेशों के क्रम में कलस्टर बनाकर सड़कों को दोबारा बनाने का काम चालू है। बजट के अभाव में कुछ गांवों में कार्य की प्रगति पर असर पड़ा है। संबंधित कंपनियों को निर्देश दिया गया। काम चल रहा है।
विज्ञापन


- संतोष कुमार, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें