फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता युवक खेत में मिला, रस्सी से बंधे हुए थे हाथ-पैर

Thu, 04 Sep 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। मनिकापुर मजरा सुल्तानपुर निवासी युवक बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गए। दोपहर बाद वह खेत में बेहोशी की हालत में मिले। हाथ-पैर बंधे हुए थे। होश में आने पर युवक ने बताया कि दो लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर खेत में फेंक दिया था। कपड़े से मुंह भी बांध दिया था।
विज्ञापन

गांव निवासी सूर्यप्रसाद यादव सुबह करीब आठ बजे घर से चारा लेने गए थे। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू दी। खेत-खलिहानों में खोजबीन करने पर भी पता नहीं चला। परिजनों ने यूपी 112 पर सूचना दी। शाम करीब पांच बजे वह खेत की मेड़ पर बेहोशी की हालत में मिले। हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे। पास में टूटी चप्पल, हंसिया और मेड़ पर संघर्ष के निशान थे। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
होश में आने पर सूर्यप्रसाद ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने मुंह बांधकर उनका पीछा किया, फिर बेहोश कर बांधकर डाल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते वह खुद खोजबीन न करते तो अनहोनी भी हो सकती थी। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें