फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता युवक को नहर में फेंके जाने की आशंका

Tue, 01 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के चुनका गांव निवासी रजनीश (30) आठ दिनों से लापता है। मंगलवार को उनके दो करीबियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रजनीश 23 जून को शाम 5 बजे बेहमा बाजार गए थे। इसके बाद वापस नहीं आए।
विज्ञापन

पुलिस ने रजनीश की पत्नी शीला देवी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। छानबीन में सामने आया कि रजनीश के तीन साथी उन्हें बाराबंकी ले गए थे। वहां किसी स्थान पर उनसे तार कटवाने का काम कराया गया। इस दौरान रजनीश करंंट की चपेट में आ गए। साथियों ने उन्हें महमूदाबाद के किसी निजी अस्पताल में दिखाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को प्रबल आशंका है कि इसके बाद साथियों ने शव को नूरपुर स्थित शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। पुलिस को अभी शव नहीं मिला है। सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें