फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रापर्टी डीलर बताकर बदमाशों ने लूटे 5.14 लाख

Sun, 23 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में खुद को प्रापर्टी डीलर बताकर बदमाशों ने एक खरीदार से पांच लाख 14 हजार रुपये लूट लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली मिश्रिख के सरसई निवासी अनूप मिश्रा ने बताया कि सुरेश नाम के जालसाज ने खुद को प्रापर्टी डीलर बताते हुए हरगांव के गौरापट्टी का निवासी बताया था। बीते शुक्रवार को उसने एक प्लाट की खरीदारी के लिए बुलाया। इस पर अनूप अपने साथ पांच लाख 14 हजार रुपये पहुंचे।
बताया कि आरोपी ने उसे ग्राम गौरापट्टी के पास बुलाया और फोन करके दो बाइक सवारों को मौके पर भेजने की बात कही। अनूप ने बताया कि वह कार से आया था। बाइक सवार बदमाश उसके पास आए और कार में बैठकर बात करने लगे। इसी दौरान सुरेश भी कार में आकर बैठ गया। पीड़ित को बातों में फंसाकर एक बदमाश पैसों से भरा बैग लेकर भागने लगा। इस दौरान पीड़ित ने सुरेश को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सुरेश ने पीड़ित से मारपीट की और वह भी भाग गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसओ भानू प्रताप ने बताया कि लखीमपुर थाना नीमगांव निवासी सुरेश व राजेश शुक्ला को क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो तमंचे, तीन लाख 67 हजार रुपये बरामद हुए। दोनों को आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें