फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहस्वामी पर फायरिंग कर साथी को छुड़ा ले गया बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात घर के बाहर बंधे बकरे को चुराने का प्रयास कर रहे चोरों से गृहस्वामी की भिड़ंत हो गयी। हाथापाई के दौरान एक साथी को छुड़ाने के लिए बदमाश ने गृहस्वामी को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रिफर किया गया है। पुलिस केस दर्जकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर के चठिया मजरा परेई रायपुर में एक सप्ताह पूर्व मूलचंद ने अपनी बहन की शादी की थी। रविवार की रात बहन का गौना लेने मेहमान आए थे। वह पुराने घर में सो रहे थे। देर रात मूलचन्द मेहमानों को देखने गया, जहां पर एक बदमाश बकरा खोल रहा था और उसके साथी थोड़ी दूर पर असलहा लेकर खड़े थे। बकरा खोल रहे बदमाश को मूलचंद ने पकड़ लिया।
बदमाश धक्का देकर भागा, लेकिन युवक ने उसे दौड़ा कर सड़क पर गिरा दिया। साथी को फंसता देेख दूर खड़े बदमाशों ने मूलचंद पर फायर कर दिया। गोली लगते ही युवक मौके पर गिर पड़ा। दहशत फैलाने के इरादे से बदमाश कई राउंड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रिफर कर दिया गया। सूचना पाकर एसओ इमलिया सुल्तानपुर पुलिस टीम के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में गांव के आसपास सघन कांबिग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें