फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंत्री ने पूछा- रोज मिल रहा पानी, जवाब मिला- दो दिन बाद आया हुजूर...

Thu, 28 Dec 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जल जीवन मिशन के तहत आपके घर नल लगाया गया है...क्या रोज पानी आता है। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के इस सवाल पर परसेंडी ब्लॉक के शाह आलमपुर निवासी अंजनी थोड़ा सहम गये। फिर सकुचा कर बोले- हुजूर दो दिन बाद पानी आया...। मामला बिगड़ता देख जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने मंत्री को समझाने की कोशिश की। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मुझे कहानी न बताओ। चोक टोंटी को दुरूस्त करो और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करो, वरना कार्रवाई कर दूंगा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने इसी ग्राम पंचायत निवासी रामचन्द्र, रिंकी, सुषमा और जानकी के घर पहुंचकर योजना का फीडबैक लिया। इसके साथ रिखौना ग्राम पंचायत के मजरा हरी बक्शपुर में भी लाभार्थी श्रीदेवी व विजय त्रिवेदी के घर जाकर टोंटियां चेक कीं। पता चला कि कागजों में ही काम को सही ढंग से पूरा होना दर्शाया गया है। प्रगति आख्या ही गड़बड़ है। मौके पर लापरवाही देख मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण सुरेंद्र पटेल को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि यह सब लापरवाही बंद कर दो। सभी लाभार्थियों को सही से पेयजल आपूर्ति करिये। इस दौरान उनके साथ सांसद राजेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी अनुज सिंह, सीडीओ निधि बंसल व अन्य मौजूद रहे।

गोशाला में व्यवस्था परखी, गोवंशों को खिलाया गुड़
प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मदनापुर गोशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। वहां गोवंशों को गुड़ भी खिलाया। इसके बाद पूछा कि यहां कितना पैसा भरण पोषण के मद में निकाला गया है। कितना पैसा मिल रहा है। इस पर वहां मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी जवाब देते हुये लड़खड़ा गये। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पैसा तो बहुत निकाला जा रहा है। उस हिसाब से व्यवस्थाएं नहीं दिख रही हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी लहरपुर को गोशालाओं के नियमित निरीक्षण का निर्देश दिया। इसके साथ पशु चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें