फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेज धूप से दो डिग्री उछला पारा, गर्मी ने सताया

विज्ञापन
कड़ी धूप से बच्चे को बचाती महिला। - फोटो : कड़ी धूप से बच्चे को बचाती महिला।
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम का मिजाज बुधवार को बदल गया। सुबह से तेज धूप निकली। इससे अधिकतम पारा दो डिग्री ऊपर चढ़ गया। दिन भर तेज धूप से हर कोई बेहाल रहा। उमस भी सताती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दरम्यान मौसम में उतार-चढाव बना रहेगा।
विज्ञापन

जिले में सोमवर और फिर मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ झमाझम बारिश से राहत मिलने के बाद बुधवार की सुबह तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सूरज के तीखे तेवरों ने भीषण गर्मी अहसास कराया। इस बीच बादलों की आवाजाही भी बनी रही है, लेकिन लोगों को राहत नहीं दे पाई। दिन भर धूप-छांव का खेल चला। सूरज बादलों में छिपने से मौसम नरम होने का अहसास होता लेकिन अगले ही पल चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल कर देती। धूप-छांव से उमस भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें