फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छह दिन में छह डिग्री चढ़ा पारा

Tue, 12 May 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में गर्मी लगातार बढ़ रही है। बीते छह दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा है। मंगलवार को पारा 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर स्थिर रहा। सूरज की तपिश से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में कुछ देर के लिए बादलों की आवाजाही के बाद फिर तीखी धूप निकलने से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी का प्रकोप इसी तरह बढ़ते रहने के आसार हैं। गर्मी के तल्ख तेवरों को देखते हुए दोपहर के समय ज्यादातर लोग बाहर निकलने से कतराते रहे। इसलिए सहालग का समय होने के बावजूद बाजारों में रौनक कम रही। इससे कारोबार प्रभावित रहा और दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखे।
कपड़ा विक्रेता राजेश कुमार ने बताया कि तेज धूप के कारण दोपहर में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है। बबलू ने बताया कि गर्मी के चलते दिन के समय बाजारों में भीड़ कम हो गई है। सूरज ढ़लने के बाद लोग निकलते हैं। उधर, गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए।
विज्ञापन

इससे गन्ने का रस, शिकंजी, लस्सी और बेल के शरबत की दुकानों पर भीड़ बनी रही। ऐसे मौसम में चिकित्सकों ने धूप से बचने, अधिक पानी पीने और दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।



बूंदाबांदी के बाद धूप ने बढ़ाई उमस

शहर में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मौसम ने करवट ली और आसमान पर बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि, कुछ देर बाद ही आसमान साफ हो गया और फिर धूप निकल आई। बूंदाबांदी के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए। बूंदाबांदी से उमस बढ़ने पर और भी बुरा हाल हो गया। पंखे व कूलर भी राहत दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन





तारीख- अधिकतम न्यूनतम

12 मई 37 26
11 मई 35 26
10 मई 34 25
09 मई 33 24
08 मई 33 23
07 मई 31 22
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें