फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: श्रीश्याम आराधना महोत्सव में बही भजनों की रसधार

Mon, 17 Nov 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के राजा कॉलेज मैदान पर शनिवार शाम द्वितीय श्रीश्याम आराधना महोत्सव आयोजित किया गया। श्री लखदातार परिवार सेवा समिति, मासिक कीर्तन वालों द्वारा आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
विज्ञापन

संरक्षक यतींद्र अवस्थी, आशीष शास्त्री, अचिन मेहरोत्रा, सागर गुप्ता, पुनीत भसीन द्वारा बाबा खाटू श्याम का पूजन किया गया। भजन गायक राघव माधव ने गणेश वंदना व भजन प्रस्तुत किए। रिंगस धाम खाटू श्याम से कुलाश सिंह, सालासर बालाजी के पुजारी श्रीराम जी उपस्थित हुए। बाबा खाटू श्याम का पूजन व आरती की गई।
भीलवाड़ा से आए प्रसिद्ध भजन गायक अनुज पारिक, दातागंज से आए भजन गायक शिवम लाडला, जेबीगंज से सचित सक्सेना ने भजन गाकर सबका मन मोह लिया। आयोजन समिति द्वारा अखंड ज्योति, छप्पन भोग, अलौकिक श्रृंगार, सवामनी भोज के साथ केसर व फूलों की होली की झांकियों के दर्शन कराए गए। इस मौके पर पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, भाजपा ज़िलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जया सिंह, राजीव भसीन, मनीष मिश्रा, मोनू शुक्ला, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें