फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दबंग ने युवक पर किया जानलेवा हमला

Mon, 17 Nov 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। पुलिस की लापरवाही से मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट की तहरीर पर कार्रवाई न करने पर मनबढ़ दबंग ने पीड़ित के बेटे पर धारदार हथियार से वारकर उसको लहूलुहान कर दिया। अब मामले को पटाक्षेप में लिए पुलिस जांच किए जाने की बात कही रही है।
विज्ञापन

इलाके याकूबपुर निवासी रामगुलाम पैंतेपुर में अजीत की किराने की दुकान पर काम करते हैं। आरोप है कि शनिवार को शुभम नाम का एक युवक उनकी दुकान पर आया और सिगरेट मांगी। जब रामगुलाम ने उधार सिगरेट देने से मना कर दिया तो शुभम ने रामगुलाम को बुरी तरह से पीट दिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने शनिवार को ही पुलिस को मामले की शिकायत की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद रविवार को पीड़ित रामगुलाम के पुत्र महेंद्र रावत लखनऊ से अपने घर आ रहे थे।
तभी किराने की दुकान के पास शुभम ने उनके पिता को जातिसूचक गलियां देते हुए टिप्पणी कर दी। जब महेंद्र ने इसका विरोध किया तो शुभम और उसके भाई ने महेंद्र के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद भारी संख्या में लोग मौके पर आए गए। लोगों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें