फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मजदूर को लूटपाट के बाद सड़क किनारे फेंका

Thu, 08 Jan 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सदरपुर के जहांगीराबाद निवासी मजदूर ने खुद के साथ लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह मंगलवार रात बिसवां से मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। जंगल के रास्ते में तीन लोगों ने रोककर मारपीट के बाद लूटपाट कर पास मौजूद 22 सौ रुपये की नकदी लूटने के बाद बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया। हालांकि पुलिस घटना सहीं नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवक नशे की हालत में तमाशा कर रहा है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद निवासी दीपक बिसवां में स्थित हजरत गुलजार शाह मेले में शानू शाह की दुकान पर मजदूरी करते हैं। मंगलवार देर रात वह मजदूरी करके एक ऑटो से घर जा रहे थे। आरोप लगाया कि देबियापुर और जहांगीराबाद के बीच ऑटो में सवार तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट कर 22 सौ रुपये लूट लिए। फिर हाथ बांधकर जंगल में सड़क किनारे फेंक दिया। जहां वह रात भर बेहोशी की हालत में पड़े रहे। सुबह परिजन उन्हें ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जांच में लूट की बात गलत निकली है। युवक शराब के नशे में था, वह काफी देर से तमाशा कर रहा था। इसलिए ऑटो चालक उसको उतार कर झोला किसी ठेले वाले को देकर चला गया। शराब के नशे में ही युवक रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा।

फोन मिलाते रहे परिजन, नहीं पहुंची एंबुलेंस
पीड़ित के परिजनों के अनुसार उन्हाेंने घटना की सूचना यूपी 112 और 108 पर एंबुलेंस को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर दीपक को यूपी 112 के वाहन से अस्पताल ले जाया गया। जहां, उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें