फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तपिश व धूल भरी गर्म हवा ने किया बेहाल

Tue, 21 Apr 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए सिर से रुपट्टा ढककर जाती युवतियां। संवा
विज्ञापन
सीतापुर। भीषण गर्मी और चटख धूप के साथ मंगलवार को दिनभर चली धूल भरी गर्म हवाओं ने जनजजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दोपहर में तेज धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम पारा एक-एक डिग्री कम जरूर हुआ, लेकिन गर्मी के तेवर तल्ख ही बने रहे। बुधवार को पारे में उछाल के साथ गर्मी का प्रकोप इसी तरह बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों सुबह नौ बजे की धूप ही दोपहर का अहसास कराने लगती है। मंगलवार को भी सुबह से तपिश व गर्म हवा बेहाल करने लगी। दोपहर में हालात और भी बिगड़ गए। चिलचिलाती धूप और 29 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाले धूल भरी गर्म हवा के थपेड़ों ने बाहर निकले लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे लालबाग चौराहे पर ऑटो का इंतजार कर रहे आशुतोष ने कहा कि इस चिलचिलाती गर्मी ने तो घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। गृहिणी रेनू ने बताया कि दोपहर में कूलर भी गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम रहा। उमस ने चैन छीन लिया।
जिला आपदा विशेषज्ञ हीरालाल के मुताबिक तपिश व लू के प्रकोप से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में खानपान पर संतुलन बनाए रखने व घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें