फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चौराहों पर लगे प्याऊ, कैंची पुल पर हो प्रकाश की हो व्यवस्था

Tue, 21 Apr 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर से मुलाकात की। व्यापारियों ने उन्हें व्यापार मंडल की पत्रिका भेंट की। साथ ही जनहित से जुड़ी तीन समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता ने बताया कि डीएम से रोडवेज चौराहा, लालबाग चौराहा, कलेक्ट्रेट, मनोज पांडे चौक और नवीन गल्ला मंडी गेट पर प्याऊ की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। साथ ही दोनों कैंची पुलों पर प्रकाश व्यवस्था की मांग की है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट व मुख्य बाजार में महिलाओं के लिए स्वच्छ टॉयलेट की व्यवस्था का आग्रह भी किया है। बताया कि जिलाधिकारी ने इन सभी मांगों का संज्ञान लेकर समस्या समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान संगठन के नगर अध्यक्ष बृजेश रस्तोगी, हर्षल जायसवाल, प्रतीक जिंदल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें