रामकोट कस्बे में स्थित प्राचीन गंगा सागर तीर्थ स्थल पर आयोजित तीन दिनी मेले में भारी संख्या में लोगों ने दीपदान किया। 51 हजार दीपों से हुए दीपदान से वहां का नजारा बेहतर आकर्षक था। इस मौके पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भी कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
प्राचीन गंगा सागर तीर्थ स्थल पर गया प्रसाद मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर दीपदान का शुभारंभ किया। तत्पश्चात ग्राम प्रधान लवकुश राजवंशी, राम निवास वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह ने तीर्थ पर दीपदान किया। 51 हजार दीपों से प्रज्वलित पूरा तीर्थ स्थल प्रकाशमय जगमग हो गया। बाद में आयोजकों ने तीर्थ स्थल पर जमकर आतिशबाजी भी की। तकरीबन दो घंटे तक चली आतिशबाजी में आकाशीय बम, राकेट, चर्खी, शतरंगी बम, चटाई आदि बेहतर आकर्षण का केंद्र रहे।