फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीजे बजाने के विवाद में दूल्हे के भाई की गोली मारकर हत्या

Sat, 22 Feb 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर। चांदीभानपुर निवासी दूल्हे के छोटे भाई आशीष को लखीमुपर में हुए वैवाहिक समारोह में बृहस्पतिवार देर रात गोली मार दी गई। परिजन उन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लखीमपुर शहर स्थित हरिकरन मैरिज लॉन में बृहस्पतिवार रात तंबौर के चांदीभानपुर निवासी कृष्णकांत वर्मा के बेटे जितेंद्र वर्मा की बरात गई थी। लड़की पक्ष हीरा सिंह भी सीतापुर के बिसवां खुर्द गांव के रहने वाले हैं।
देर रात डीजे बजाने को लेकर दूल्हे जितेंद्र वर्मा के छोटे भाई आशीष (24) से दुल्हन साधना के कुछ रिश्तेदारों का विवाद होने लगा। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया। बताते हैं कि इसके बाद दूल्हे का भाई आशीष फलदान का सामान लेने के लिए मैरिज हाल के बाहर खड़ी गाड़ी के पास गया तभी उसे गोली मार दी गई। गोली लगने से आशीष खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन

आननफानन उसे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खबर लिखे जाने तक शव तंबौर नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें