फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बरात में हर्ष फायरिंग युवक को गोली लगी

Sat, 22 Feb 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
घायल युवक।
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। इलाके के भगवानपुर गांव में बृहस्पतिवार को द्वारचार के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


भगवानपुर गांव के मजरा बहरीमऊ निवासी तेज बहादुर की पुत्री की शादी थी। पिसावां थाना क्षेत्र के ढकिया गांव से बरात आई थी। द्वारचार के समय हर्ष फायरिंग होने लगी। इस बीच बराती पक्ष के मुनेंद्र (25) के हाथ में गोली लग गई।
परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसी आशंका है कि लाइसेंसी असलहे से फायरिंग हुई है, लेकिन फायर किसने किया इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मामले में किन धाराओं में केस दर्ज किया जाए, इस बात को लेकर काफी देर तक कमलापुर पुलिस उलझी रही। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई थी। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें