सीतापुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सरदार सिंह कान्वेंट इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी वर्मा को यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में चौथी रैंक पाने पर उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की हैं। ये शुभकामनाएं उन्होंने मेधावी छात्रा को पत्र भेजकर दी। राज्यपाल का बधाई संदेश मिलने से शिवानी व उसके कॉलेज प्रबंधन काफी खुशी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2020 की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में सरकार सिंह कान्वेंट इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा शिवानी वर्मा पुत्री संतोष कुमार ने 84.83 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त किया है। शिवानी की इस सफलता के लिए उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उसे बधाई संदेश भेजा है। पत्र के जरिए उन्होंने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्रा शिवानी ने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती है।