फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साथ चलने से मना करने पर की थी युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव पुलिस ने शुक्रवार को युवती की हत्या का औपचारिक रूप से खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती को अपने साथ चलने को कहा था, लेकिन उनके मना करने पर आवेश में आकर आरोपी ने गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दो मई को क्षेत्र की एक युवती लापता हो गई थी। चार मई को उनका शव जगदीशपुर गांव में गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। युवती की मां ने बिसवां के मोहल्ला मुरावटोला निवासी आशीष मौर्या पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार रात ही हिरासत में ले लिया था। आरोपी ने बताया कि दो मई को वह युवती को लेकर रेउसा बाजार में सब्जी खरीदने गया था। वहां से वापस आते समय दोनों ऑटो से थानगांव चौराहे के पहले पड़ने वाले जगदीशपुर हजरिया मोड़ पर उतर गए।
रात करीब 10 बजे जगदीशपुर गांव के पहले पहुंचकर युवती से भाग चलने को कहा जिसपर युवती ने गुस्सा करते हुए माता-पिता को सारी बात बताने की धमकी दी। आशीष मौर्या ने शराब के नशे में खड़ंजा मार्ग के दाहिने तरफ गन्ने के खेत के पास युवती को पटक दिया और उनके चिल्लाने पर उनका मुंह दबाने के साथ गला दबा दिया। फिर शव को उठाकर गन्ने के खेत में रखकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि धाराओं को बढ़ाते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें