फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाईवे किनारे मिली युवती की हुई थी हत्या

Thu, 28 Dec 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे पर बिनौरा गांव के पास संदिग्ध हालात में एक युवती का शव पड़ा मिला था। इस मामले में डाॅक्टरों के एक पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं।
विज्ञापन

युवती की मौत का कारण हैंगिंग पाया गया है। जबकि युवती का शव जमीन पर पड़ा मिला था। उसकी नाक से खून बह रहा था। ऐसे में पुलिस को किसी करीबी पर युवती की हत्या का शक है। युवती की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। हत्या व आत्महत्या के बीच पुलिस उलझी हुई है। सूत्रों की मानें तो जिस रात युवती का शव मिला, उस दिन वह बस से सिधौली से कमलापुर आई थी। उसके पास से टिकट भी बरामद हुआ है। उसके सिर पर एक चोट का निशान भी है, जो कि मौत के बाद का होना बताया जा रहा है। सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट चौंकाने वाली है। जल्द इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें