फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे व अंतिम चरण की नामांकन प्रक्रिया 27 से

Tue, 24 Nov 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे चरण में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव का नामांकन शुक्रवार से होगा। यह प्रक्रिया दो दिन 28 नवंबर तक चलेगी। यह कार्य चार विकास खंडों में होगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन चतुर्थ चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी में जुटा है। नामांकन के दौरान ब्लॉक मुख्यालयों पर बैरीकेडिंग लगाई जा रही हैं। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए जा रहे हैं।

चतुर्थ व अंतिम चरण में महमूदाबाद, बेहटा, रेउसा, रामपुर मथुरा में नामांकन होगा। प्रशासन के अनुसार में रेउसा 98, रामपुर मथुरा 79, बेहटा में 96, व महमूदाबाद में 76 प्रधान के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


जबकि ग्राम पंचायत सदस्य रेउसा में 1254, रामपुर मथुुरा में 1015, बेहटा में 1208 व महमूदाबाद में 938 पद हैं। इन पदों के लिए 27 व 28 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल होंगे।

सभी ब्लॉकों पर नामांकन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को बेहतर तरीके से निपटाने के लिए आरओ व एआरओ की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें