फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम दौर के चुनाव का नामांकन कल से

Sat, 14 Nov 2015 11:10 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि पंचायत चुनाव का प्रथम चरण मिश्रिख, सिधौली, गोंदलामऊ, मछरेहटा, पिसावां ब्लॉक में होगा। यहां पर 16 नवंबर से शुरू नामांकन प्रक्रिया 17 नवंबर तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक चलेगी। प्रशासन के मुताबिक सिधौली ब्लॉक में 86, मिश्रिख में 71, गोंदलामऊ में 89, मछरेहटा में 73 एवं पिसावां ब्लॉक में 98 सीटों के लिए प्रधान का चुनाव होगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार सिधौली में 1084, मिश्रिख में 917, गोंदलामऊ में 1115, मछरेहटा में 939 एवं पिसावां में 1218 ग्राम पंचायत सदस्य पदों की निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सभी ब्लॉकों में इन पदों के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

इसे लेकर प्रशासन नामांकन की तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा की दृष्टि से ब्लॉक परिसरों में बैरीकेडिंग व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सुरक्षा के व्यवस्था के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी समेत उसका प्रस्ताव ही जाएंगे। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण चुनावी कार्यक्रम
नामांकन-16 व 17 नवंबर, सुबह 8 से सायं 4 बजे तक
जांच प्रक्रिया-18 नवंबर से 19 नवंबर, सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक
वापसी-20 नवंबर को, सुबह 8 बजे अपराह्न 3 बजे तक
प्रतीक चिह्न आवंटन- 20 नवंबर, 3 बजे से कार्य समाप्ति तक
मतदान- 28 नवंबर को, सुबह 7 से सायं साढ़े चार बजे तक
मतगणना- 12 दिसंबर को, सुबह 8 बजे कार्य समाप्ति तक

पहले चरण के आंकड़े
ब्लॉक-5
ग्राम पंचायत-417
ग्राम पंचायत वार्ड-5273
मतदान केंद्र-459
मतदान स्थल-1111
पुरुष मतदाता-395927
महिला मतदाता-336637
कुल मतदाता-732564

ब्लॉकवार प्रधान पद/ग्रापं सदस्य पद
सिधौली -86    1084
मिश्रिख -71    917
गोंदलामऊ -89    1115
मछरेहटा -73    939
पिसावां -98    1218
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें