सीतापुर-लखीमपुर रोड चौड़ीकरण को लेकर बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इस दौरान बिजवार से नैपालापुर चौराहे तक करीब दो दर्जन अस्थायी दुकानें हटाईं गईं। स्थायी निर्माण करने वालो को दो दिन में स्वयं हटा लेने की चेतावनी दी गई। उसके बाद निर्माण ढहा दिया जाएगा।
सीतापुर से लखीमपुर रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसको लेकर बजट जारी किया जा चुका है। चार जून को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में आ रहे हैं। वह इस मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर सर्वेश गुप्ता की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला।
टीम सबसे पहले बिजवार चौराहे पहुंचे। यहां पर रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने की शुरुआत हुई। टीम को देखते ही व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान करीब दो दर्जन अस्थायी रूप से दुकानें हटवाईं गईं। स्थायी निर्माण करने वालों को चेतावनी दी गई कि दो दिन के अंदर स्वयं अतिक्रमण हटा लें।