फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सचिव और प्रधान समेत तीन से वसूली जाएगी गबन की धनराशि

Sat, 30 Aug 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गांवों के विकास की धनराशि का दुरुपयोग करने पर सचिव और प्रधान समेत तीन जिम्मेदारों से गबन की धनराशि वसूली जाएगी। सकरन ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में 48 लाख 54 हजार रुपये गबन हुआ है। इसका खुलासा डीएम के आदेश पर अंतिम जांच में हुआ है।
विज्ञापन

सकरन ग्राम पंचायत में विकास मद की धनराशि का दुरुपयोग किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने शपथ पत्र पर की थी। डीएम अभिषेक आनंद ने जिला लेखा परीक्षा अधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी और जिला पंचायत के सहायक अभियंता को 23 मार्च को जांच करने के आदेश दिए थे।
जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की ओर से की गई जांच में ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव अर्पित गुप्ता, प्रधान संतोषी देवी और वहां प्रशासक रहे एडीओ आईएसबी जीतेंद्र कुमार रस्तोगी को दोषी पाया गया है।
विज्ञापन

हैंडपंप मरम्मत व रिबोर पर 21 लाख 61 हजार 136 रुपये, ह्यूप पाइप खरीद पर 15 लाख 29 हजार 674 रुपये, सोलर लाइट स्थापना पर सात लाख 68 हजार 560 रुपये, स्ट्रीट लाइट पर तीन लाख 95 हजार 600 रुपये कुल 48 लाख 54 हजार 970 रुपये का गबन होना पाया गया है। जो वसूली योग्य है, इसलिए संबंधित सचिव अर्पित गुप्ता संपूर्ण धनराशि का आधा 24 लाख 27 हजार 485 रुपये और प्रधान संतोषी देवी 18 लाख 55 हजार 760 रुपये व प्रशासक, एडीओ आईएसबी जीतेंद्र कुमार रस्तोगी पांच लाख 71 हजार 725 रुपये के गबन के दोषी पाए गए। डीएम ने इस मामले में कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें